30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्राम थावझोडी में बड़ा देव प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद


कुरई/बरघाट – ग्राम थावझोडी में आयोजित बड़ा देव प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बरघाट-कुरई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी, जिला पंचायत सदस्य तेज सिंह रघुवंशी तथा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर बड़ा देव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ग्रामवासियों, वरिष्ठजनों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठानों एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। बड़ा देव आदिवासी समाज की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं और उनकी कृपा से क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का वातावरण बना रहे, यही सभी की कामना है।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading