July 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्य करने में कुछ गलत नहीं: हुसैन दलवई


मुंबई, 11 अप्रैल  कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने शनिवार को महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य करने के मुद्दे पर समर्थन जताया। 

हुसैन दलवई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है। अगर आप महाराष्ट्र में रहना चाहते हैं तो आपको मराठी आनी चाहिए। अगर आपका कोई मराठी रिश्तेदार है तो उनसे मराठी में बात करनी चाहिए। अगर भाषा नहीं आती तो सीखिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”

दलवई ने कहा कि स्थानीय भाषा और संस्कृति की रक्षा करना हर राज्य का अधिकार है, और इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

लाडली बहना योजना को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा महाराष्ट्र सरकार को फटकार लगाए जाने पर हुसैन दलवई ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ पैसे देने के बजाय उन्हें काम उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने कहा, “मेरी नजर में यह गलत है। इससे अर्थव्यवस्था में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। यह समस्या पहले से ही अनुमानित थी, इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है।”

यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये सब कोरे आश्वासन हैं। 2014 के चुनावों में जो वादे किए गए थे, उनका क्या हुआ? यूसीसी, सीएए, एनआरसी आदि के नाम पर जान-बूझकर लोगों के बीच दरार पैदा की जा रही है। आप यूसीसी कैसे लाएंगे? मुझे बताइए।”

दलवई ने कहा कि सरकार चुनावी घोषणापत्र में दिए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है और अब नए-नए मुद्दे उठाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के मुद्दे पर हुसैन दलवई ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान शांति का मसीहा कैसे बन सकता है? वहां तो हमेशा कोई न कोई समस्या बनी रहती है, लेकिन पाकिस्तान को यह भूमिका इसलिए मिली, क्योंकि हमारी सरकार ने एक गलत कदम उठाया। प्रधानमंत्री युद्ध शुरू होने से ठीक दो दिन पहले इजराइल के दौरे पर गए थे। वे वहां क्यों गए थे?”

दलवई ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति असंगत और अव्यवस्थित है, जिसके कारण भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित हो रही है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने समग्र रूप से केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्षी सांसदों ने एक सुर में कहा, ‘छात्रों की जीत

Newsdesk

पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सरकार गंभीर, कानूनों को और सख्त बनाने की तैयारी

Newsdesk

तमिलनाडु में 264 हेरिटेज इमारतों के संरक्षण और व्यावसायिक उपयोग की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading