22.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सीएचएमओ डॉ. उपलप ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुम्हारी का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

बालाघाट,क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुम्हारी में 13 अप्रैल को मुख्य चिकित्सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. परेश उपलप द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता एवं रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान टेबलेट Paracetamol 500 mg का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही ओपीडी में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक, वितरण एवं खर्च से संबंधित रजिस्टरों के संधारण की जांच की गई और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने NCD (गैर-संचारी रोग) मरीजों के ओपीडी रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) को ओपीडी रजिस्टर का नियमित एवं विस्तृत रूप से संधारण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आधार पर संस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाती है, इसलिए रिकॉर्ड का सही एवं अद्यतन होना आवश्यक है। साथ ही CHO को संस्था में समय पर उपस्थित रहने और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान श्री विनोद कामड़े, सेक्टर सुपरवाइजर एवं CHO उपस्थित रहे। यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

राहर की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के पेड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Newsdesk

लोहे की पेटी में छुपाकर बेच रहा था शराब, आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित कार्बाइड गन के अवैध कारोबार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment