April 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भारत रत्न ड़ॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पाटन में हितग्राही मूलक योजना सम्मेलन समारोह का आयोजन

पाटन। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नगर परिषद पाटन द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद पाटन अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह के द्वारा की गई। उन्होने अपने विचारों को व्यक्त करते हुये कहा कि, डॉ. अंबेडकर का जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा और उनके सिद्धांत आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति का संचार हुआ। इस अवसर पर पी.एफ.श्री कन्याशाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत का गायन किया। कार्यकृम में क्षेत्रीय विधायक ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
उक्त कार्यकृम में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत 73 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा 181 हितग्राहियों को पट्टाधृति अधिनियम 1984योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, पी.एम.स्वनिधि योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को राशि रू. 25000 एवं 41 हितग्राहियों को राशि रू. 50000 के ऋण वितरण हेतु स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री संबल योजना अंतर्गत 4 हितग्राहियों को राशि रू. 10 लाख के स्वीकृति पत्र, 5 लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, 25 छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण एवं 6 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई।
उक्त कार्यकृम में नगर परिषद पाटन के द्वारा ड़ॉ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती पर प्रदर्शनी लगाई गई, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान मॉड़ल का प्रदर्शन तथा महिला बाल विकास द्वारा पोषण स्टॉल लगायी गई। विज्ञान मॉड़ल प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर चयनित कु. अंशिका सिंह गौंड़, राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट प्रतियोगिता में चयनित अंशुल पटेल एवं उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकाय के सफाई मित्रों, ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा दीदी एवं सहायिका को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुये सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ज्योति ठाकुर जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष देवकुमार यादव, देवेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, जनपद सीईओ अखिल सहाय श्रीवास्तव, तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी, प्रदीप पटेल, रंजीत गौंड, राघवेन्द्र यादव, राकेश चौधरी, जमना पटेल, गजेंद्र सिंह, आदित्य नामदेव, कैलाश पाठक, सत्यम मेहरा, शेख अमजद, दीपक जैन, महेंद्र सिंह ठाकुर, सतेन्द्र उरेती, ड़ॉ. आदर्श विश्नोई, गोपेन्द्र राजपूत, प्रतिभा पटेल, रामशरण लोधी एवं दीपेश बबेले सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। 
अंत में प्राथमिक, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक सांदीपनी विद्यालय पाटन के छात्र-छात्राओं के द्वारा नृत्य, पी.एम.श्री कन्याशाला की छात्राओं द्वारा नुक्कड़-नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना से ओत-प्रोत रहा। कार्यकृम के समापन पर जयश्री चौहान मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पाटन द्वारा आभार प्रदर्शन कर धन्यवाद दिया गया।

अन्य ख़बरें

लखनऊ अग्निकांड: 250 से ज्यादा झोपड़ियां हुईं खाक, दो बहनें जिंदा जलीं

Newsdesk

रायसेन में हादसे के बाद एंबुलेंस देरी का आरोप, पत्रकार दीपक सोनी की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

Newsdesk

शातिर ‘ट्रेन चोर’ गिरफ्तार: सोते यात्रियों के मोबाइल करता था पार, जीआरपी की कार्रवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading