आज जी की जयंती के अवसर पर तहसील चौक, जबलपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर समाजवादी विचार मंच द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
• कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने बाबा साहब के बताए मार्ग—शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय—पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।
• वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।
• इस अवसर पर मंच के संयोजक रामरतन यादव बैजनाथ कुशवाहा, घनश्याम यादव, एडवोकेट सुधीर शर्मा, शैलेश लोधी, इंद्र कुमार कुलस्ते, जितेंद्र यादव ,अशोक यादव , उदयभान कुशवाहा,ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
• कार्यक्रम के अंत में बाबा साहब का प्रेरणादायक संदेश साझा किया गया—”शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो ।


