June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

लमेटा बाईपास पर महिला की संदिग्ध मौत, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के लमेटा बाईपास पर सोमवार रात हुई एक दर्दनाक सड़क घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:30 बजे की है। मृतका स्वरूपा झारिया अपने परिचित अनिल पचोरी के साथ स्कूटी से सड़क पार कर रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्वरूपा झारिया की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। पुलिस अधिकारी बृजेश मिश्रा के मुताबिक, मृतका के पति दीपक झारिया की शिकायत पर मर्ग कायम कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

हालांकि, मृतका के परिजन इस घटना को सामान्य सड़क हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि घटना के कई पहलू संदिग्ध हैं और यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि मृतका उस समय किस परिस्थिति में परिचित के साथ थी। परिजनों ने निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और परिजनों की शंकाओं को भी गंभीरता से लिया जाएगा। फिलहाल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

भूमि खरीद विवाद पर घिरे मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, कांग्रेस बोली-निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री दें इस्तीफा

Newsdesk

विधान परिषद चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर भाजपा सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई: आर अशोक

Newsdesk

महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी, सरकार ने दी समिति गठन को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading