April 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आबकारी नीति के विरुद्ध चल रहीं शराब दुकान के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन

जबलपुर। धनवंतरी नगर स्थित शराब दुकान की अव्यवस्थाओं को लेकर शिवसेना ने धनवंतरी नगर चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए दुकान के सामने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आबकारी नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान शिवसेना के राज्य उप प्रमुख शैलेंद्र बारी ने बताया कि उक्त शराब दुकान का खुलने और बंद होने का कोई निश्चित समय नहीं है। यहां 24 घंटे शराब की बिक्री हो रही है। साथ ही आहता बंद होने के बावजूद दुकान के आसपास खुले में शराब पिलाई जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है।

इस दौरान जिला प्रमुख शैलू (सुजीत) पटेल द्वारा संजीवनी नगर थाना प्रभारी को कुछ वीडियो भी दिखाए गए, जिनमें अनियमितताएं स्पष्ट नजर आईं। वीडियो देखने के बाद थाना प्रभारी ने दुकान संचालक पर नाराजगी जताते हुए सख्त चेतावनी दी कि यदि आबकारी नीति का पालन नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिवसेना पदाधिकारियों ने आबकारी अधिकारी के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि शहर की सभी शराब दुकानों में आबकारी नीति का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि नियमों का पालन नहीं हुआ तो शिवसेना उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

धरना प्रदर्शन में शिवसेना के राज्य उप प्रमुख शैलेंद्र बारी, जिला प्रमुख शैलू (सुजीत) पटेल, जिला सचिव गजानंद गुप्ता, मुकेश सराठे, असीम दुबे, राकेश सोनकर सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

महिला सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर डीआईजी अतुल सिंह ने ली समीक्षा बैठक

Newsdesk

हाईवे पर नो-पार्किंग में खडे भारी वाहनों को हटवाते हुये की गयी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही

Newsdesk

दूसरों का जीवन बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading