41.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कमिश्नर कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई


शहडोल 21 अप्रैल 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में उमरिया जिले के ग्राम धनवाही निवासी धीरा बैगा ने निजी भूमि में हो रहे निर्माण कार्य एवं खनन पर रोक लगवाने, शहडोल जिले के ग्राम बलपुरवा निवासी संगीता सेन ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने, ग्राम बसोहरा निवासी दीनदयाल सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में नाम जुडवाने, ग्राम निकई निवासी मोहन लाल साहू ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार का प्रतिदिन 52 लाख किलोग्राम दूध खरीद का लक्ष्य : मुख्यमंत्री यादव

Newsdesk

रजत गणेश मंदिर ललपुर रोड, ग्वारीघाट के महंत आचार्य पंडित

Newsdesk

*स्वच्छ और सुंदर जबलपुर के लिए तेज*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading