41.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाया गया जल चौपाल, बताया गया महत्व


शहडोल 23 अप्रैल 2026- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य निरंतर जन सहयोग से किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल बचाने, संरक्षित करने एवं जल का महत्व बताने हेतु  विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसी अनुक्रम में उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर ड्रॉप मोर क्रॉप को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत कठौतिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल चौपाल लगाया गया। जिसमें किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धति से होने वाले लाभ के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदाय कि गई, कैसे पानी का कम से कम उपयोग कर अधिक से अधिक फसल का उत्पादन कर सकते है एवं उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकते है। साथ ही जल का महत्व बताते हुए कहा गया कि   जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है, जो समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए हमें जल की एक-एक बूंद का महत्व समझना होगा और इसके संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार का प्रतिदिन 52 लाख किलोग्राम दूध खरीद का लक्ष्य : मुख्यमंत्री यादव

Newsdesk

रजत गणेश मंदिर ललपुर रोड, ग्वारीघाट के महंत आचार्य पंडित

Newsdesk

*स्वच्छ और सुंदर जबलपुर के लिए तेज*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading