30.5 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भू-अर्जन के मुआवजे को लेकर सरकार का निर्णय ऐतिहासिक : जायसवाल



प्रदेश प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने किसानों के लिए गए निर्णय पर जताया आभार
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा किसानों के लिए गए ऐतिहासिक निर्णय एक  सकारात्मक और किसान हितैषी निर्णय है, प्रदेश सरकार ने कृषि भूमि के भू-अर्जन के मुआवजे को लेकर एक अभूतपूर्व फैसला लिया है, जिसके तहत अब किसानों को बाजार दर का 4 गुना मुआवजा मिलेगा, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए किसान हित के निर्णय पर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं, यह बात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक संदीप जायसवाल ने कही।

प्रदेश प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने कहा इस फैसले से न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्तिकरण मिलेगा, बल्कि प्रदेश में विकास की रफ्तार भी तेज होगी और हर वर्ग के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। यह सिर्फ मुआवजा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा हमारा प्रदेश विकसित मध्‍यप्रदेश की ओर निरंतर बढ़ रहा है, जिसके लिए समय-समय पर भू-अर्जन आवश्यक रहता है। पिछले तीन वर्षों में 55 हजार से अधिक किसानों को 16 हजार करोड़ मुआवजा दिया गया है, जिसे बढ़ाकर अब हर साल करीब 20 हजार करोड़ किया जाएगा। कृषि भूमि के भू-अर्जन से मिलने वाले बढ़े हुए मुआवजे से सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों, पुलों, रेलवे और अन्य विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिससे प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

श्री जायसवाल ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य अधोसंरचना के लिए 33,985 करोड़ रुपये की स्वीकृति से प्रदेश की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों का लाभ मिलेगा।

श्री जायसवाल ने कहा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। यह निर्णय किसानों की समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा, यह निर्णय किसानों के लिए स्वागत योग्य है, जो उनकी मेहनत को उचित सम्मान देता है, उनके अधिकारों की रक्षा करता है और विकास कार्यों में उनकी भूमिका को मान्यता प्रदान करता है।

उन्होंने प्रदेश के किसानों से अपील है कि वे सरकार के इन प्रयासों को समझें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अंत में एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के किसानों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए धन्यवाद देते हैं।

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading