डिंडोरी सी टाइम्स । जिले की जनपद पंचायत समनापुर में संबल योजना के तहत वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेटर मुकेश मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने योजना की राशि में हेराफेरी कर उसे अपने निजी खाते में स्थानांतरित किया।
जानकारी के अनुसार, संबल योजना की राशि में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
थाना समनापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच जारी रखी जा रही है, ताकि योजना में हुई अनियमितताओं की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
————————————————–


