30.5 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डिंडौरी में लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारियों का निरीक्षण, 1033 अभ्यर्थी होंगे शामिल


डिंडौरी सी टाइम्स । म.प्र. लोक सेवा आयोग की आगामी प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर संभागीय नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी का भ्रमण कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
       जिला परीक्षा प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा में जिले के तीन केन्द्रों पर कुल 1033 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें उत्कृष्ट विद्यालय में 382, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 350 तथा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा दो सत्रों (पॉली) में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 02:15 बजे से 04:15 बजे तक संपन्न होगा। आयोग के निर्देशानुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से 90 मिनट पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।
       परीक्षा में इस बार त्रिस्तरीय नवीन जांच प्रक्रिया लागू की गई है, जिसमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग तथा एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी शामिल है। केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
अनुमत सामग्री
     परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी केवल ई-प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र, निर्धारित स्याही का पेन, स्वयं का फोटोग्राफ, पारदर्शी पानी की बोतल तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सामग्री ही साथ ला सकेंगे। इसके अतिरिक्त वही सामग्री अनुमन्य होगी, जो ई-प्रवेश पत्र में उल्लेखित है।
वर्जित सामग्री:परीक्षा केन्द्र में पेंसिल, रबर, व्हाइटनर, स्केल, बैग, पठन सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, हैंडफ्री, डिजिटल एनालॉग घड़ी सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित हैं।
इसके अलावा क्लचर, बक्कल, बेल्ट, कफलिंक, चश्मा, पर्स, टोपी जैसी एसेसरीज तथा चाबी, माचिस, लाइटर, धारदार वस्तुएं आदि ले जाना भी निषिद्ध रहेगा। जूते-मोजे पहनकर, चेहरे को ढंककर परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
धार्मिक प्रतीकों पर विशेष प्रावधान
      हिजाब, पगड़ी, पल्ला, कलावा, ताबीज सहित अन्य धार्मिक प्रतीकों का सूक्ष्म परीक्षण किया जाएगा, किन्तु किसी भी स्थिति में इन्हें काटने या बलपूर्वक हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिव्यांग अभ्यर्थियों से हेतु व्यवस्था
   दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु केन्द्र के प्रवेश द्वार पर रैम्प व व्हील चेयर की व्यवस्था, उनकी बैठक व्यवस्था भू-तल पर प्रशासन कक्ष, व पेयजल व्यवस्था समीप और सुगम हो।
*प्रतिपूरक समय हेतु शर्ते*
      केवल ऐसे अभ्यर्थियों को जिन्हें सहलेखक की सुविधा प्रदान की गई निम्नलिखित समय की पात्रता होगी। 3 घंटे की अवधि के प्रश्नपत्र के लिए 60 मिनट एवं 2 घंटे की अवधि के प्रश्नपत्र के लिए 40 मिनट होगी। यह स्पष्ट किया जाता है कि जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों ने सहलेखक की सुविधा का उपयोग नहीं किया है उन्हें अतिरिक्त समय प्रतिपूरक समय प्रदान नहीं किया जाएगा।
        निरीक्षण के दौरान लाइजिंग अधिकारी एवं एसडीओ आरईएस ए.के. असाटी, जिला परीक्षा प्रभारी वैधनाथ वासनिक, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार तथा संबंधित परीक्षा केन्द्रों के प्राचार्य एवं प्रभारी उपस्थित रहे।
        अधिकारियों ने सभी केन्द्रों पर विद्युत, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

————————————————-

अन्य ख़बरें

सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया गया विशेष अभियान

Newsdesk

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Newsdesk

धुआंधार में गूंजा स्वच्छता का संदेश, विशाल अभियान में जुटे समाजसेवी और श्रद्धालु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading