शहडोल 28 अप्रैल 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्षन में शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान निरंतर प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन अभियान में आमजन उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए जल के संरक्षण एवं संवर्धन की अलख जगा रहें है।
इसी अनुक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगरपालिका शहडोल के मैदानी अमले एवं जन सहयोग से शहडोल के सुमन सरोवर तालाब में जल संचयन हेतु साफ-सफाई का कार्य किया गया। उक्त कार्य में उपयंत्री श्री सुखेंद्र सिंह तोमर, सिटी मैनेजर श्री सत्यकाम मिश्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री अनिल महोबिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र एवं गणमान्य नागरिक ने श्रमदान कर जल के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी ली।


