April 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब तस्करी पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
110 पाव शराब और बिना नंबर की एक्टिवा सहित आरोपी गिरफ्तार

सिवनी – पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 पाव देशी मदिरा और एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी जप्त की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।
पुलिस को 28 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ढिमरी मोहल्ला मठ मंदिर रोड के किनारे एक व्यक्ति बिना नंबर की एक्टिवा में सफेद बोरी में अवैध रूप से देशी एवं विदेशी शराब रखकर खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी ने तत्काल टीम गठित कर रेड कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शुभम तिवारी पिता परसराम तिवारी निवासी शिव मंदिर के पास, मंगलीपेठ, सिवनी बताया। जब एक्टिवा में रखी सफेद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें 110 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई।
शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अवैध लाभ कमाने की नीयत से शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी शुभम तिवारी (उम्र 27 वर्ष) के कब्जे से लगभग 10 हजार रुपए कीमत की 110 पाव देशी मदिरा एवं एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी उक्त शराब गंज क्षेत्र में किसी व्यक्ति को देने जा रहा था। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
शुभम तिवारी, पिता परसराम तिवारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास, मंगलीपेठ, सिवनी।
कुल जप्ती:
110 पाव देशी मदिरा (कीमत लगभग ₹10,000)
एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक मुकेश चौरिया एवं राजेश ठाकुर की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 2-3 शव मिलने की पुष्टि, कई लोगों की तलाश जारी

Newsdesk

15 वर्षीय हिना के हत्यारे को जल्द किया जाए गिरफ्तार ।।

Newsdesk

जिला कांग्रेस कमेटी में बड़े पैमाने पर कटौती, जमीनी नेताओं की अनदेखी पर बवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading