32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झूलते बिजली तारों से मिलेगी राहत — खैरा पलारी विद्युत वितरण केंद्र की बड़ी पहल

सिवनी – क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खैरा पलारी विद्युत वितरण केंद्र द्वारा झूलते एवं नीचे लटके विद्युत तारों को व्यवस्थित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लंबे समय से कई स्थानों पर विद्युत तार नीचे लटकने के कारण दुर्घटना और जनहानि की आशंका बनी हुई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सुधार कार्य तेज कर दिया है।
वितरण केंद्र की टीम द्वारा चिन्हित स्थानों पर मिड स्पान पोल स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे विद्युत तारों की ऊंचाई बढ़ाई जा सके और आवागमन के दौरान लोगों व वाहनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह कार्य विशेष रूप से उन क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहां तारों के झूलने से दुर्घटना की संभावना अधिक थी।
इस महत्वपूर्ण पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, विद्युत हादसों की संभावनाओं को समाप्त करना तथा निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति बनाए रखना है। विभाग की इस सक्रिय कार्यवाही से स्थानीय उपभोक्ताओं में संतोष देखा जा रहा है और लोगों ने इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया है।
खैरा पलारी विद्युत वितरण केंद्र की यह पहल न केवल सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी, बल्कि भविष्य में किसी भी अप्रिय विद्युत घटना से बचाव का मजबूत माध्यम भी बनेगी।

अन्य ख़बरें

शिंदे गुट से संपर्क में छह सांसद, बागियों को कारण बताओ नोटिस जारी, संजय राउत ने दी सख्त चेतावनी

Newsdesk

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती गिरोह के तीन आरोपियों पर कार्रवाई, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

राठी कॉलोनी में सांड के हमले से बुजुर्ग का सिर फटा, कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा रही हांका गैंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading