37.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आशीष त्रिपाठी को मध्य प्रदेश कांग्रेस के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

अनूपपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की नवीन नियुक्तियों के तहत अनूपपुर जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता  आशीष त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आशीष त्रिपाठी की नियुक्ति पर जिले सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे कांग्रेस की विचारधारा, जनहितकारी नीतियों और संगठनात्मक मजबूती को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इन जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने दी बधाई जिसमें विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को, पूर्व विधायक कोतमा सुनील सराफ, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू सिंह श्याम, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रजन राठौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, पार्षद रियाज अहमद, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौधरी, रामाधार बैग एवं जिला कांग्रेस महासचिव सत्येंद्र स्वरूप दुबे सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनता, गरीब, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। श्री त्रिपाठी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
शुभचिंतकों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने संगठन को सुदृढ़ करने का सराहनीय कार्य किया है। साथ ही  आशीष त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।

अन्य ख़बरें

देवी तालाब में विधायक ने चलाया सफाई अभियान
सी टाइम्स बालाघाट

Newsdesk

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, जताया आभार

Newsdesk

काल वैशाखी ने बदला मौसम का मिजाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading