April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर राजा के परिवार का छलका दर्द, बोले- हाईकोर्ट में करेंगे अपील



इंदौर, 28 अप्रैल । राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉंग कोर्ट से मंगलवार को जमानत मिल गई। इस बहुचर्चित मामले में ताजा घटनाक्रम ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।



राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने अदालत द्वारा सोनम रघुवंशी को जमानत दिए जाने की खबरों की पुष्टि की है। विपिन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “उन्होंने वकील से बात की तो उन्होंने बताया कि सोनम को जब गाजीपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई थी। इसी आधार पर कोर्ट ने सोनम को जमानत दी है। अब हाई कोर्ट में सोनम की जमानत खारिज करने के लिए अपील दायर करेंगे।”

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, “हमें कानून पर पूरा भरोसा था, फिर भी सोनम को जमानत दे दी गई। सरकार को सोनम को नहीं छोड़ना चाहिए था, बल्कि उसे फांसी देनी चाहिए थी। गोविंद रघुवंशी पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। गोविंद ने पैसा देकर सबको खरीद लिया है और जमानत में भी मदद की है। सोनम रघुवंशी अगर माफी मांगने भी इंदौर आती है तो उसे माफ नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी को आखिर जमानत कैसे मिल गई, जब वह गुनहगार है? सोनम ने अपने पति को अपनी आंखों के सामने मरवाया था, तो जमानत किस आधार पर मिल गई? हमें तो भरोसा था कि इंसाफ मिलेगा, लेकिन नहीं मिला। प्रधानमंत्री से मांग की है कि सीबीआई की जांच कराई जाए। सोनम किसी के साथ मिलकर कुछ भी कर सकती है, इसलिए उनके परिवार को खतरा है।”

बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई 2025 को हनीमून मनाने शिलांग गए थे। यहां से दोनों 26 मई को सोहरा घूमने गए, जहां दोनों लापता हो गए थे। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब एक हफ्ते बाद 2 जून 2026 को राजा का शव सोहरा के मशहूर वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला था। राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर लगे हैं। हालांकि इन सभी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में बोले पवन खेड़ा, मुझे हिरासत में लेकर अपमानित किया जाएगा ,

Newsdesk

डीपफेक और डिजिटल उत्पीड़न का असर, महिलाएं सार्वजनिक मंचों से बना रहीं दूरी: अध्ययन में खुलासा

Newsdesk

भारत में घरों की बिक्री 2026 की पहली तिमाही में 8 प्रतिशत बढ़ी, नए लॉन्च में 13 प्रतिशत का उछाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading