👉 पीओएस मशीन के माध्यम से की गयी कार्यवाही
👉 लाउड हैलर के माध्यम से अलाउंसमेंट कर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने हेतु किया गया जागरूक
सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी और हेलमेट का उपयोग न करना है। आंकड़ों के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत मृतकों मे दोपहिया वाहन चालक शामिल होते हैं, जो हेलमेट नही पहनते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुये पुलिस विभाग ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। पुलिस परिवहन शोध संस्थान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश मे दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशो के तहत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु अभियान के रूप में पीओएस मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक चालानी कार्यवाही के साथ ही पीओएस मशीन से ही ड्रायविंग लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग की ओर भेजा जाना सुनिश्चित किये जाने एंव शैक्षणिक संस्थानों मे हेलमेट की अनिवार्यता व यातायात नियमों के प्रति जागरुकता का अभियान चलाया जाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मालवीय चौक, गढा, घमापुर) एवं यातायात के तीनों थाना प्रभारियों द्वारा टीम बनाकर जसूजा सिटी, महाराजपुर फॉरेस्ट नाका के पास, तथा पाटन बायपास में दो पहिया वाहन चालकों जिन्होने हेलमेट धारण नही किया था के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 27/04/2026 को 149 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129,194 (घ) के तहत कार्यवाही करते हुए 44700 रुपये समन शुल्क प्राप्त किया गया । हेलमेट धारण ना करने वाले 56 वाहन चालकों के लायसेंस निलंबन हेतु पीओएस मशीन के माध्यम से परिवहन विभाग की ओर भेजा गया है।
जागरुकता अभियान के अन्तर्गत तीन पत्ती चौराहा एवं छोटी लाईन फाटक पर लाउड हैलर के माध्यम से अलाउंसमेंट कर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने हेतु समझाईश दी गई।
शिक्षण संस्थानों मे जागरुकता अभियान के अन्तर्गत रानी दुर्गावती शा.उ.मा.कन्या शाला गंगानगर गढा मे अध्ययनरत बालिकाओं को हेलमेट की अनिवार्यता एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया गया । यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


