35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव का रास्ता साफ, 23 पदों के लिए 122 प्रत्याशी मैदान में



जबलपुर। जबलपुर में मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित सभी अपीलों का निराकरण कर दिया गया है, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
निर्वाचन अधिकारी एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसके पालो ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय द्वारा सभी अपीलों को निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद परिषद के कुल 23 सदस्यों के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य चुने जाएंगे।
इन पदों के लिए कुल 122 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 98 पुरुष और 24 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और अधिवक्ताओं से समर्थन मांग रहे हैं।
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदान 12 मई (मंगलवार) को कराया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर अधिवक्ता अपने परिचय पत्र प्रस्तुत कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान कर सकेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्याशियों को आवंटित अनुक्रमांक में अब कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करें।

अन्य ख़बरें

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Newsdesk

4 दिनों से लापता डीजे संचालक का कुएं में मिला शव, सोने की बात कहकर निकला घर से

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading