July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूनाइटेड फोरम द्वारा आयोजीत कार्यक्रम

आज 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर यूनाइटेड फोरम बालाघाट शाखा द्वारा पावर हाउस कॉलोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष आईडी पटले.. एम सी राजपूत. साहूरू लाल मेश्राम  मोहशीन खान.मिथुन ठाकरे. महेन्द्र डहरवाल. आदि कर्मचारी उपस्थित रहे मीडिया प्रभारी शिव कुमार मुनेश्वर
बैठक के दौरान संगठन द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनरों से संबंधित विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च वेतनमान प्रकरण, कैशलेस बीमा कार्ड की उपलब्धता, ग्रीष्मकालीन सुविधाएं, फर्नीचर व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, विशेष तौर पर यूनाइटेड फॉर्म के लिए कक्ष आवंटन के संबंध में चर्चा कर आश्वासन एवं कर्मचारियों के एक्स्ट्रावैगेंस लंबित भुगतान सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। अधीक्षण अभियंता महोदय ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित एवं सकारात्मक निराकरण का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

इस बैठक में संगठन की ओर से आई.डी. पटले -प्रांतीय उपाध्यक्ष, संगठन सचिव -रतिराम नखाते,  शिव मुनेश्वर एवं मीडिया प्रभारी ,छतर सिंह टेंभरे उपस्थित रहे, जिन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

एका-एका अधीक्षक अभियंता महोदय का ट्रांसफर होने पर संगठन द्वारा खेद व्यक्त किया गया,  अधीक्षण अभियंता महोदय के साथ संगठन की बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

अन्य ख़बरें

मेडिकल विश्वविद्यालय के विखंडन का कांग्रेस ने किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा 2026: स्नान-दान, गुरु पूजन और शुभ योग का मिलेगा विशेष संयोग

Newsdesk

15 साल से कार्यरत संविदा बिजली कर्मियों को बिना परीक्षा नियमित करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading