May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन


जबलपुर।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी जबलपुर में जबलपुर संभाग की बालिका वर्ग शतरंज एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं (सत्र 2026-27) का समापन 30 अप्रैल को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज कुमार, प्रशासनिक अधिकारी सीओडी जबलपुर एवं नामित अध्यक्ष, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य वाय. के. सोलंकी द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जिन्हें हरित पादप भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी अनुरक्षकों, निर्णायकों एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की खेलकूद शिक्षिका सुश्री सरोज गंगवार ने प्रतियोगिता की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आयोजन की प्रमुख झलकियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में संभाग के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने विद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता परिणामों में हैंडबॉल अंडर-17 वर्ग में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी जबलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 छिंदवाड़ा (शिफ्ट-1) रहा, जबकि तृतीय स्थान पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 सागर को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री आर. के. प्रजापति ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला, जिसने प्रतियोगिता को सफल और यादगार बना दिया।

अन्य ख़बरें

मौत भी न तोड़ सकी मां का अंतिम आलिंगन: मरीना मैसी की ममता को सी टाइम्स का नमन

Newsdesk

ओवरनाइट ट्रेन में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी जीआरपी

Newsdesk

बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज़ हादसे को लेकर अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सवाल तेज हो गए हैं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading