May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर चाचा के मुंह पर मारा कड़ा, भतीजे को घोंपा चाकू



जबलपुर। थाना ग्वारीघाट क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मना करने से नाराज चार युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, वहीं उसके भतीजे को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवरी खुर्द, राम वार्ड पनागर निवासी 47 वर्षीय सोनू लाल बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पेशे से ड्राइवर है। वह अपने परिवार, भतीजे कबीर और लड़की नंदनी के साथ जिलहरी घाट कथा कराने गया था। कथा समाप्त होने के बाद जब सभी लोग वापस लौट रहे थे और कच्चे रास्ते पर पहुंचे, तभी शाम करीब 4 बजे चार युवक वहां पहुंचे।

आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब सोनू लाल बर्मन ने पैसे देने से मना किया और उनसे नाम पूछा, तो उन्होंने अपने नाम हर्षू सिंह, तनिष्क, सुमित और सोनू बताए। पैसे न देने पर चारों युवक गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने एक राय होकर सोनू लाल के मुंह पर लोहे का कड़ा मार दिया, जिससे उनके मुंह से खून निकलने लगा।

इसी दौरान आरोपी तनिष्क ने भतीजे कबीर की दाहिनी जांघ में चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ितों ने नीचे मौजूद अपने साथियों को आवाज दी, जिसके बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 119(1), 118(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

देर रात बिजली कटौती के बाद भड़के गुस्साए लोगों ने पावर हाउस में जमकर हंगामा, मारपीट के बाद चक्काजाम

Newsdesk

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित, सूचना देने वालों को मिलेगा नगद पुरस्कार

Newsdesk

नशे में धुत आरक्षक का हंगामा, बीच सड़क युवक को पीटा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading