May 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर में सार्वजनिक प्याऊ शुरू, भीषण गर्मी में लोगों को मिल रही राहत


शहडोल  03 मई 2026- भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आम नागरिकों की सुविधा हेतु सार्वजनिक प्याऊ (पेयजल केंद्र) प्रारंभ किए गए हैं। यह व्यवस्था कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन में जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के मार्गदर्शन में जय स्तंभ चौक, रैन बसेरा परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, सोहागपुर स्थित रामलीला मंच के पास, भूसा तिराहा, पुराने नगर पालिका कार्यालय के सामने तथा नया बस स्टैंड (गंज क्षेत्र) सहित विभिन्न स्थानों पर प्याऊ केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इन केंद्रों के माध्यम से राहगीरों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिल रही है। नगरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

नगर पालिका परिषद द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी प्याऊ केंद्रों पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखते हुए पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर पालिका परिषद शहडोल ने कहा है कि आमजन की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी व्यवस्थाएं निरंतर जारी रखी जाएंगी।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडु और केरल के नतीजे भारतीय लोकतंत्र की ताकत दिखाते हैं: सदानंद चौधरी

Newsdesk

ओवरटेक कर रही बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, बस पलटने से कई घायल

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि, आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए निगम मुस्तैद, होर्डिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading