26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल



पटना, 5 मई । बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 7 मई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। 

बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी इस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पहले से ही कहा जा रहा था कि पांच राज्यों में चुनाव परिणाम आने के बाद यहां विस्तार किया जाएगा।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 मई को होने वाले कैबिनेट विस्तार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे।

बता दें कि नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री और जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर था।

इधर, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर मंत्रिमंडल का बंटवारा होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, 7 मई को भाजपा से 12, जदयू के 11, एलजेपी (आर) के 2, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी से एक-एक मंत्री पद की शपथ लेंगे। फिलहाल मंत्रियों की कुछ सीटें खाली रखी जाएंगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इन सभी नेताओं ने कैबिनेट विस्तार को लेकर हरी झंडी दे दी है।

अन्य ख़बरें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

Newsdesk

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में होगी शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

Newsdesk

अमेरिकी मीडिया की नजर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बदलता समीकरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading