May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*जनसुनवाई में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

*

सिवनी,:- आज सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आज बारापत्थर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
प्रातः 11 बजे से शुरू हुई इस जनसुनवाई में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। लोगों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। विधायक ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है और किसी भी नागरिक को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े, यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप राय ने विधायक से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, डॉ. बसंत राय, अखिलेश खेडीकर, रोगी कल्याण समिति सदस्य सतीश दुबे, मन की बात जिला सह-प्रभारी मनोज नामदेव, विधायक प्रतिनिधि (खेल एवं युवा कल्याण) मनीष “मोनू” मिश्रा एवं अहफाज खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

जन सुरक्षा सर्वोपरि, आंधी-तूफान के खतरे को देखते हुए निगम मुस्तैद, होर्डिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश

Newsdesk

बरगी हादसे के घायलों से वसूली पड़ी भारी
नोबल अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

यूके’ से गिफ्ट भेजने के नाम पर शिक्षिका से 4 लाख की ठगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading