May 6, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

राजा शिवाजी में बड़ी बेगम के लिए विद्या बालन नहीं, अभिनेत्री तब्बू पहली पसंद

रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत और निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में गदर काट रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में, विद्या बालन ने बीजापुर के सुल्तान मोहम्मद आदिल शाह की पत्नी बड़ी बेगम का किरदार निभाया है। हर बार की तरह अभिनेत्री अपने इस किरदार से भी दर्शकों की वाहवाही लूट रही हैं। ताजा जानकारी में पता चला है कि विद्या बड़ी बेगम के किरदार के लिए निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ताजुल मुखिदरात बड़ी साहिबा उर्फ बड़ी बेगम की भूमिका के लिए सबसे पहले तब्बू को प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि तारीखों की समस्या के कारण उन्होंने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद रितेश ने विद्या से संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। ट्रेलर लॉन्च पर विद्या ने स्वीकारा भी था कि वह इतनी चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने का मौका नहीं छोड़ेंगी, खासकर जब फिल्म हिंदी और मराठी में रिलीज हो रही है।
फिल्म में रितेश ने मराठा साम्राज्य और स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है। उनके अलावा जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे सितारे इसका हिस्सा हैं। सलमान खान ने फिल्म में छोटा सा कैमियो करते हुए चार चांद लगा दिया है। फैंस उनकी उपस्थिति से काफी खुश हैं। फिल्म हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के लिए क्रूर अफजल खान के साथ छत्रपति के ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित है।

 

अन्य ख़बरें

हर वक्त फैसले लेना थका देता है’, मीरा राजपूत ने महिलाओं के मानसिक सुकून पर कही दिल की बात

Newsdesk

अब ट्रेंड नहीं, सच्चाई और भावनाओं से जुड़ी फिल्में पसंद कर रहे हैं लोग : अक्षय ओबेरॉय

Newsdesk

वाटर सप्लाई बंद होने से तनुश्री दत्ता आहत, बोलीं- नाना पाटेकर पर मीटू आरोप के बाद बदला लोगों का व्यवहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading