May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बाघराज खरीदी केंद्र की अव्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल, हाईवे पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार से बढ़ा हादसों का खतरा


भाजपा नेता चेतराम सनोदिया के पिता 9 दिनों से नागपुर में ICU में भर्ती, किसानों ने लगाए तौल व अव्यवस्था के गंभीर आरोप

बाघराज :  सिलादेही समिति द्वारा अरिहंत वेयर हाउस बाघराज में संचालित गेहूं खरीदी केंद्र की अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नेशनल हाईवे-44 पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगने से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी अव्यवस्था के चलते हुए सड़क हादसे में घायल भाजपा नेता चेतराम सनोदिया के पूज्य पिता जी का पिछले 9 दिनों से नागपुर के अस्पताल में ICU में उपचार चल रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस वेयर हाउस परिसर में वाहनों को खड़ा करने तक की पर्याप्त जगह नहीं है, वहां खरीदी केंद्र बनाए जाने का निर्णय समझ से परे है। वर्तमान स्थिति में भी बाघराज से सिवनी दिशा की ओर लगभग 1 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टरों की कतार लगी हुई है।

अन्य ख़बरें

भोजशाला मंदिर है’, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नमाज की अनुमति से जुड़ा आदेश रद्द

Newsdesk

राजशाही से लोकतंत्र तक की उड़ान, ऐसे भारत में शामिल हुआ सिक्किम

Newsdesk

बाजार और स्कूल के बीच बना सामुदायिक शौचालय खंडहर में तब्दील, पंचायत की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading