33.2 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

घमापुर में महिला की हत्या के बाद बवाल, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम


जबलपुर। घमापुर क्षेत्र में घरेलू कामगार महिला की हत्या के बाद शनिवार को भारी  हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजन और क्षेत्रीय महिलाएं महिला का शव लेकर घमापुर थाना पहुंच गईं और निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
मृतका की पहचान 38 वर्षीय आरती चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि महिला को खाने का लालच देकर बुलाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि वारदात में चार से पांच लोग शामिल थे और सभी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और कुछ समय के लिए चक्काजाम भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हुए बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिसके घर में महिला का शव मिला था। इसके बाद परिजन शांत हुए।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने एक घर का दरवाजा बाहर से बंद देखा। संदेह होने पर दरवाजा खोला गया तो अंदर महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटना के बाद क्षेत्र में घरेलू कामगार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

अन्य ख़बरें

मां ने दो बेटियों के साथ नहर में लगाई छलांग, बचाने की कोशिश में पति समेत चारों की मौत

Newsdesk

तमिलनाडु में रविवार को सीएम पद की शपथ लेंगे विजय, चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होगा समारोह

Newsdesk

कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए है पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading