24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बारिश की आशंका के बीच खुले आसमान तले पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं, किसानों में आक्रोश


_सतपुड़ा वेयरहाउस में बिना अनुमति शुरू कर दी खरीदी, अब भीगने की कगार पर किसानों की मेहनत_

सिवनी – जिले के सतपुड़ा वेयरहाउस में कुल्लाड़ी सहकारिता समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की जा रही है, लेकिन यहां अव्यवस्थाओं का आलम किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है। मौसम लगातार खराब बना हुआ है और बारिश की संभावना के बीच खरीदा गया गेहूं खुले प्रांगण में पड़ा हुआ है। किसानों को डर है कि यदि बारिश हो गई तो उनकी महीनों की मेहनत पानी में बह सकती है।
खरीद केंद्र प्रभारी वीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि वेयरहाउस परिसर में बड़ी मात्रा में गेहूं रखा हुआ है, लेकिन अब तक माल को अंदर रखने की अनुमति नहीं मिली है। इसके चलते खरीदी कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
वहीं किसानों का आरोप है कि बिना पूरी अनुमति और व्यवस्थाओं के ही यहां खरीदी केंद्र शुरू कर दिया गया। किसानों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा लगातार आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द अनुमति मिल जाएगी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं मिली।
किसानों ने चिंता जताई कि यदि बारिश हुई तो खुले में रखा गेहूं खराब हो सकता है, जिससे किसानों के साथ-साथ शासन को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए, ताकि खरीदी केंद्र पर सुरक्षित भंडारण हो सके और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर हर वर्ष व्यवस्थाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की इस गंभीर समस्या को कितनी जल्दी हल करता है।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading