शहडोल 09 मई 2026 :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में दूरगामी सोच के साथ मध्यप्रदेश में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा हैै। जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी से जनांदोलन बन चुका है।
जल गंगा संवर्धन अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत “जल स्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला शहडोल, विकासखंड गोहपारू की नवांकुर संस्था आदर्श ग्राम विकास समिति के सेक्टर ग्राम महुआ टोला द्वारा जल संरक्षण हेतु स्थानीय बवाली की साफ सफाई का कार्य किया गया।
उक्त साफ सफाई कार्य में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष अशोक अहिरवार , मेंटर्स मुकेश पाठक ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति महुआटोला ,सी एम सी एल डी पी के छात्र-छात्राएं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनमानस को जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया ।


