33.2 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा



डिंडौरी सी टाइम्स ।  कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश सिंह मरावी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्याम सिंह सिंगौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. ममता दीवान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजकुमार डोंगरे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. जयश्री मरावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकासखण्ड स्तर से खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईई एवं बीसीएम उपस्थित रहे।
       बैठक में 01 अप्रैल 2026 से 07 मई 2026 तक स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एएनसी पंजीयन, सीवियर एनीमिया, पीआईएच प्रबंधन, टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र, आयुष्मान कार्ड, मातृ एवं शिशु मृत्यु, सिकल सेल एनीमिया तथा टीबी कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
        एएनसी पंजीयन की उपलब्धि कम पाए जाने पर उप स्वास्थ्य केन्द्र चुरिया, सरई, बिछिया, जमगांव, सैलवार, बम्हनी, जाताडोंगरी, झगरहटा एवं बढ़ईगढ़ की सीएचओ एवं एएनएम का पांच दिवस का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।
      टीबी नोटिफिकेशन, स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे उपलब्धि कम होने पर जिला समन्वयक तथा एसटीएलएस/एसटीएस को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। समस्त बीपीएम एवं बीसीएम को विकासखण्ड स्तर पर सभी कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
       एनआरसी में बच्चों की कम भर्ती होने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी अमरपुर एवं समनापुर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों की पोर्टल एंट्री कम पाए जाने पर समस्त बीएमओ एवं बीपीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एम एंड ई एनएचएम को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
     कलेक्टर  ने समस्त जिला नोडल अधिकारियों, बीएमओ एवं बीपीएम को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत पोर्टल एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

————————————————

अन्य ख़बरें

मां ने दो बेटियों के साथ नहर में लगाई छलांग, बचाने की कोशिश में पति समेत चारों की मौत

Newsdesk

तमिलनाडु में रविवार को सीएम पद की शपथ लेंगे विजय, चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होगा समारोह

Newsdesk

कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए है पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading