*शहडोल।* मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आज दिनांक 13.05.2026 को पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में महा विद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी की अध्यक्षता में विश्वप्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सर व रचना दुबे मैडम द्वारा मां सरस्वती जी एवं विश्व युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर वा दीप प्रज्वलित कर किया गया आज के इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ रचना दुबे द्वारा सभा में उपस्थित छात्र/छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की जानकारी दी गई एवं इसके महत्व को समझाया गया । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के श्रद्धेय प्राचार्य जी द्वारा सभी विद्यार्थियों को तकनीकी के प्रति रुचि रखने एवं तकनीकी से हमारे जीवन में होने वाले बदलाव की जानकारी दी गई तथा वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य पाठ्यक्रम के साथ तकनीकी को भी सम्मिलित करने के संदेश सभी को दिए गए। कार्यक्रम के अंत में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक प्रो गजेंद्र परते जी द्वारा आभार ज्ञापित किया गया । आज के इस कार्यक्रम में प्रो उत्तम सिंह डॉ लवकुश दीपेंद्र डॉ यदुवीर मिश्रा डॉ मुनौवर अली डॉ अर्चना जायसवाल डॉ तबस्सुम शेख डॉ जसीम अहमद डॉ आदित्य शुक्ला डॉ सौरभ मदन डॉ रागनी गुप्ता सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्रा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो शुभांगी गुप्ता जी ने किया।


