जिले की 186892 लाडली बहनो के खाते में अंतरित की गई 27 करोड़ 32 लाख 70 हजार 300 रूपये की राश
शहडोल 13 मई 2026- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किश्त जारी की। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शहडोल जिले के 186892 बहनो को 273270300 रूपये की राशि वर्चुअली रूप से अंतरित की। उक्त कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय शहडोल के सभागार में किया गया। इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेष मिश्रा सहित लाड़ली बहनाएं उपस्थित रही।


