36.5 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने एएसआई और बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा


जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने सिवनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई और एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

चाय की दुकान पर 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया एएसआई

पहले मामले में सिवनी कोतवाली थाना में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक दिनेश रघुवंशी को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। जानकारी के अनुसार आवेदक नंदकिशोर चौरसिया ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि उसके बेटे अभिषेक चौरसिया को नौकरी दिलाने और सरकारी विभाग में वाहन लगाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। मामले में थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि मामले की जांच कर रहे एएसआई दिनेश रघुवंशी ने सही रिपोर्ट लगाने और फर्जी हस्ताक्षर की जांच कराने के बदले 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विकासखंड कार्यालय का बाबू भी ट्रैप

लोकायुक्त जबलपुर ने सिवनी जिले में दूसरी कार्रवाई करते हुए विकासखंड अधिकारी कार्यालय धनोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 अरुण कुमार कमरे को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। शिकायतकर्ता देवेंद्र सिरसाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनवारा में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि निलंबन अवधि के दौरान बकाया जीवन निर्वाह भत्ता करीब 1 लाख 65 हजार रुपए निकालने के एवज में आरोपी बाबू 32 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी 25 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया। लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

अन्य ख़बरें

NEET 2026 पेपर लीक पर NSUI का हमला शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग

Newsdesk

बरघाट में ‘पटवारी राज’ का अंत? शिकायतों का अंबार, कार्रवाई तैयार

Newsdesk

ग्राम बोनकट्टा में विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन, संबल योजना के हितलाभ पत्र वितरित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading