छपारा- स्वर्गीय ठाकुर हरवंश सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें केवलारी विधानसभा क्षेत्रीय विधायक माननीय रजनीश हरवंश सिंह जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिला एवं ब्लॉक कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहे सर्वप्रथम छायाचित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छपारा के द्वारा श्री सिहाब मो. खान (बड़े बाबा गोहना) के प्रतिष्ठान में श्रध्दांजलि सभा के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपारा में फल वितरण किया गया। जिसमें भारी संख्या में पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता शामिल रहे।


