September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विश्व का एकमात्र इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट जहाँ नैरोगेज डीजल इंजन, बोगी,गार्ड का डब्बा स्थापित


बालाघाट/इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर 18 मई 2026 को पुरातत्व संगोष्ठी-काव्य गोष्ठी,पुरस्कार समारोह दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया है। तदसंबंध में डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार, संग्रहाध्यक्ष, इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय ने कहा कि पुरातत्व संग्रहालय में 10 वीं से 18 वीं शती तक की पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं, छायाचित्रों, दुर्लभ अवशेषों, सिक्कों, बैलगाड़ी, लूना, स्कुटर, ग्रामाफोन, रिकार्ड्स, टाइप रायटर, टेप रिकॉर्ड आदि को संग्रहित किया गया है। स्थानीय पुरातत्व संग्रहालय छोटा जरुर है,  लेकिन नैरोगेज डीजल इंजन, बोगी, गार्ड डब्बा  स्थापन के परिदृश्य में इस इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय को विश्व में जाना जाता है, इसे स्थायित्व प्रदान करने के लिए श्रीमती अनुभा मुंजारे विधायक बालाघाट ने विकास निधि से टीन शेड निर्माण कर अलौकिक कार्य किया है। इसके अतिरिक्त संग्रहालय में अनेकों सम्पदाओं को संरक्षित किया गया है। भविष्य में पुरातत्व संग्रहालय वृहद स्तर पर विभिन्न गैलरियों में विकसित किया जाना प्राधिकृत है। यही भावी पीढ़ियों से अपेक्षा करता हूँ। डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष ने जन समूहों से अपेक्षा की है, कि जिनके पास दुर्लभ अवशेष, वस्तुऐं रखी हो तो इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट सप्रेम भेंट कीजिए, सुरक्षित रखा जाएगा और उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading