42.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समर कैंप में बच्चों ने सीखे खेल और नए हुनर

जबलपुर। जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का 14 एवं 15 मई को भव्य समापन हुआ। यह समर कैंप 1 मई से प्रारंभ हुआ था, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप के दौरान बच्चों को चेस, क्रिकेट, शूटिंग, फिजिकल फिटनेस, आर्चरी, टेबल टेनिस, कराटे, स्केटिंग और फेंसिंग जैसी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा डांस, फोक डांस, क्लासिकल एवं सेमी क्लासिकल डांस, मेकअप आर्टिस्ट्री, हैंडराइटिंग, कैलीग्राफी, फिल्म मेकिंग, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट तथा आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
14 मई को खेल गतिविधियों के समापन अवसर पर जुंबा, फेंसिंग, कराटे, आर्चरी और स्केटिंग की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के चेयरमेन तनय मेबिन, प्राचार्या श्रीमती रश्मि मिश्रा, उप प्राचार्य श्रीमती नीनू मेबिन एवं विंग्स ऑफ जॉय की प्राचार्या रिचा चौपड़ा का स्वागत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
15 मई को आर्ट एंड क्राफ्ट, हैंडराइटिंग एवं कैलीग्राफी गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। मंच पर प्रस्तुत क्लासिकल, लोक एवं वेस्टर्न डांस के साथ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
समर कैंप के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स कन्वीनर अनुराग श्रीवास्तव, सांस्कृतिक समिति की कन्वीनर श्रीमती ट्विंकल मेहता, समस्त शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं मेंटर्स का विशेष योगदान रहा।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading