34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने राजस्व वसूली और स्वच्छता अभियान पर दिया बैठक में विशेष जोर


*पांच विभागों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश सीएम हेल्पलाइन के त्वरित निराकरण पर भी निगमायुक्त का फोकस*
जबलपुर। नगर निगम के द्वारा कराए जा रहे कार्यों को गति देने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज पांच प्रमुख विभागों की बारी-बारी से सघन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगमायुक्त ने वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही राजस्व वसूली पर विशेष फोकस करने के लिए सभी राजस्व निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने समय पर टैक्स संग्रहण और वित्तीय स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा और डंपिंग-मुक्त बनाने की कार्ययोजना ,व्यवस्थापन और राजस्व वृद्धि के उपाय, शहरी आजीविका मिशन के तहत हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना, निगम के अधीन आने वाले शिक्षण संस्थानों में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिये।
*जनभागीदारी से सफल होगा स्वच्छता अभियान*
बैठक में स्वच्छता को लेकर निगमायुक्त का एक बेहद सकारात्मक और संवेदनशील नजरिया देखने को मिला। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छता अभियान शासकीय काम नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य है। जब तक हर नागरिक इस अभियान से दिल से नहीं जुड़ेगा, तब तक हम पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकते। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए कि वे वार्डों में जाकर जनता से सीधा संवाद करें और स्वच्छता को एक जन-आंदोलन का रूप दें।
*सीएम हेल्पलाइन*
नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने  निगमायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का समय सीमा के भीतर और संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading