34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यालय की जनसुनवाई में 40 और संभागों में प्राप्त हुए 34 आवेदन


*प्रातः 11 बजे से 01ः00 बजे तक सुनवाई में 74 आवेदकों के आवेदनों पर की गयी त्वरित कार्यवाही*
जबलपुर। शहर के विकास और नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय और सभी 16 संभागों में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मुख्यालय में आए 40 आवेदकों से सीधा संवाद किया और आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की। इसी तरह सभी 16 संभागों में संभागीय अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 34 प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही कर निराकरण कराया।
निगमायुक्त ने बताया कि आज मुख्यालय में 40 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 8 अतिक्रमण विभाग, 12 भवन शाखा, 4 स्वास्थ विभाग, 4 जल प्रदाय, 1 काॅलोनी सेल, 1 राजस्व, 1 बाजार, 3 शासकीय योजना, 2 स्थापना, 1 पी.एम.ए.व्हाय., 1 प्रकाश, 1 संभाग क्रमांक 06, 1 संभाग क्रमांक 08 से संबंधित है, समस्त शिकायतों को संबंधित विभाग में प्रेषित किया गया व कुछ शिकायतों का राजस्व एवं स्वास्थ विभाग द्वारा त्वरित निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में अपर आयुक्त देवेंद्र चैहान, अरविंद शाह, परवेज कुरैशी, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश, श्रीमती शिवांगी महाजन, सुश्री अंकिता बर्मन, नवीन लोनारे,  गुलाब इमवाती, सुनील दुबे, श्रीमती एकता रघुवंशी, इंद्र कुमार वर्मा, प्रमोद अग्रवाल, सतीश मिश्रा, व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading