34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नौतपा से पहले जबलपुर में भीषण गर्मी, पारा 45 डिग्री के करीब


जबलपुर। नौतपा शुरू होने से पहले ही जबलपुर में तेज़ गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का उच्चतम तापमान है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी के कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग केवल आवश्यक कार्य के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। रातें भी गर्म और दमघोंटू बनी हुई हैं, जिससे बिना पंखा, कूलर या एसी के रहना मुश्किल हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 मई के बीच अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस दौरान तेज़ गर्म हवाओं और लू के प्रभाव से जनजीवन पर असर रहेगा। मौसम विभाग ने जबलपुर सहित कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला और डिंडौरी जिलों के लिए 23 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि सतना, रीवा, सीधी और दमोह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। येलो अलर्ट में स्थिति सामान्य लोगों के लिए सहनीय है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बना रहता है। ऑरेंज अलर्ट में लंबे समय तक धूप में रहने वालों के लिए हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी संबंधित बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।
गर्मी से बचाव के लिए दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए। हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनना और सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढकना जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ लेना आवश्यक है, और बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नौतपा की शुरुआत से पहले ही जबलपुर में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading