33.7 C
Jabalpur
May 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सांसद आशीष दुबे का मझोली पूर्व मंडल के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क प्रवास संपन्न


जबलपुर,20 मई।जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने पाटन विधानसभा अंतर्गत मझोली पूर्व मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर,ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की।

अपने दिवसीय प्रवास के दौरान सांसद दुबे ने मड़ई, छपरा,पहरुआ,बरगी, मोहला,धनगवां,महगवां, खलरी,डूंडी,हरदुआ, बरखेड़ा,दिनारी खमरिया, गौरहा एवं गंजताल ग्राम पंचायतों में पहुंचकर स्थानीयजनों,किसानों, महिलाओं एवं युवाओं से संवाद किया। प्रत्येक स्थान पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से चर्चा कर
स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित सुझाव व जानकारी प्राप्त की।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गांव,गरीब,किसान और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण अधोसंरचना,सिंचाई,सड़क, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है।

प्रवास के दौरान सांसद दुबे ने सड़क निर्माण,पेयजल व्यवस्था,कृषि सुविधाएं,विद्युत आपूर्ति तथा अन्य स्थानीय आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विषयों के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने क्षेत्र के प्रति सांसद दुबे की सक्रियता और सतत् संपर्क के लिए उनका आभार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ सांसद आशीष दुबे का यह ग्राम पंचायत प्रवास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रवास के दौरान राजेश दाहिया,रामकृष्ण पटेल,कमलेश पटेल,प्रमोद मिश्रा,नरेंद्र पटेल,विनय असाटी,आशीष पटेल,अल्का गर्ग,नीलू बाजपेयी,अंकित तिवारी,रवि यादव,सुमित मिश्रा,विवेक पटेल सहित भाजपा परिवारजन एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सभी संभागों में जल समस्या का समाधान करने नगर निगम द्वारा लगाया गया जल चौपाल

Newsdesk

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन को ‘स्टेडियम किंग्स परिवार’ ने दी बधाई, शहर के विकास की जताई उम्मीद

Newsdesk

गंजीपुरा मुख्य मार्ग बदहाल: गड्ढों और गंदगी से राहगीर परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading