34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पनागर हाईवे पर ढाबे के पास बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस


जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ‘टॉप-10 ढाबा’ के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पनागर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष के आसपास है। शव मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की गई, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस के सामने मौत के कारणों और बुजुर्ग की पृष्ठभूमि का पता लगाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को बुजुर्ग के शरीर पर कई संदिग्ध चोटें मिली हैं। मृतक के दोनों हाथों, घुटनों और गले के पास गहरी खरोंचें व छिलने के निशान हैं, जो किसी हादसे या संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं।

पनागर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत की असल वजह, समय और चोटों की प्रकृति का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल आसपास के थानों और जिलों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading