37.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का दौरा

उत्पादन प्रदर्शन, कोयला गुणवत्ता प्रबंधन एवं पर्यावरणीय व्यवस्थाओं की सराहना

विद्युत उत्पादन में मध्यप्रदेश की कार्यकुशलता को बताया अनुकरणीय
कोयला गुणवत्ता के समाधान का आश्वासन
जबलपुर, 23 मई। भारत सरकार के विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का एक दिवसीय दौरे में विद्युत गृह की विद्युत उत्पादन क्षमता, संचालन दक्षता व कोयला लोडिंग, सैंपलिंग एवं परीक्षण प्रक्रियाओं का विस्तृत अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने संजय गांधी ताप विद्युत गृह की उत्पादन उपलब्धियों एवं परिचालन प्रणाली की सराहना करते हुए इसे विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का उदाहरण बताया। इस दौरान पंकज अग्रवाल ने मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह व वरिष्ठ अभ‍ियंताओं के साथ समीक्षा बैठक कर विद्युत उत्पादन से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने संयंत्र में कोयले की गुणवत्ता, आपूर्ति प्रक्रिया तथा परीक्षण तंत्र को विस्तार से समझा एवं अभ‍ियंताओं से इस संबंध में व्यावहारिक अनुभव और चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की।

कोयले की गुणवत्ता प्रमुख चुनौती-समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल को कोयले की लोडिंग, अनलोडिंग, सैंपलिंग एवं परीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत प्रस्तुति‍करण दिया। कोल वॉशरी संचालन एवं उसके निस्तारण तंत्र की जानकारी साझा की गई। बैठक के दौरान प्रबंध संचालक ने विद्युत उत्पादन संयंत्रों के समक्ष कोयले की गुणवत्ता एवं ग्रेड निर्धारण से जुड़ी चुनौतियों को प्रमुख विषय के रूप में प्रस्तुत किया तथा इस दिशा में बेहतर समाधान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कोयला की गुणवत्ता के समाधान का आश्वासन-कोयले की गुणवत्ता एवं ग्रेड विभेद से संबंधित चुनौतियों को गंभीरता से सुनकर उन्होंने इस दिशा में सकारात्मक एवं व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कंपनी द्वारा अपनाई गई फ्लाई ऐश प्रबंधन एवं निस्तारण व्यवस्था की भी विशेष सराहना की तथा विशेष रूप से श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह में विकसित प्रणाली को इस क्षेत्र में एक अनुकरणीय मॉडल बताया।
  
विद्युत उत्पादन यूनिट के बेहतर प्रदर्शन को बताया सराहनीय-केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने कंपनी के विद्युत उत्पादन प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी की उत्पादन इकाइयाँ उच्च दक्षता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता के साथ गुणवत्ता  आधारित संचालन और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में कंपनी के प्रयास उल्लेखनीय हैं।

विद्युत सचिव का दौरा कंपनी के लिए गौरवशाली व प्रेरणा का विषय- प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल का यह दौरा बिरसिंगपुर एवं कंपनी के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि कंपनी की कार्यकुशलता, तकनीकी उत्कृष्टता एवं विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के प्रति प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना समस्त अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह दौरा भविष्य में और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करेगा।

बिरसिंगपुर परिसर के पर्यावरण को सराहा-केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल व पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह सहित उपस्थित वरिष्ठ अभ‍ियंताओं द्वारा विद्युत गृह परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह परिसर में विकसित हरित वातावरण, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे सतत् एवं उत्तरदायी औद्योगिक संचालन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, डायरेक्टर टेक्न‍िकल सुबोध निगम, कार्यपालक निदेशक उत्पादन एच.के. त्रिपाठी, मुख्य अभियंता संचालन एवं संधारण उदित अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रशिक्षण एवं विकास अशोक कुमार तिवारी सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अभ‍ियंता व कार्मिक उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading