37.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रोमांचक मुकाबलों में MMK, सिद्ध बाबा और कैंट हीरोज़ की टीम बनी विजेता



जबलपुर। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक खमरिया के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय आर.एस. त्रिपाठी डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबले डी मून बनाम MMK हम्मद स्पोर्ट्स, सिद्ध बाबा बनाम RMCC तथा भारत आर्मी बनाम कैंट हीरोज़ के बीच खेले गए।
पहले मुकाबले में डी मून टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 60 रन बनाए और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। MMK टीम की ओर से हीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी MMK हम्मद स्पोर्ट्स की टीम ने मात्र 7.1 ओवर में 63 रन बनाकर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में सिद्ध बाबा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 85 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष ने 12 गेंदों में 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जवाब में RMCC की टीम निर्धारित 10 ओवर में 78 रन ही बना सकी और सिद्ध बाबा टीम ने यह मुकाबला 7 रन से अपने नाम किया।
तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में भारत आर्मी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 51 रन बनाए। कैंट हीरोज़ के अंकित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 5 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में कैंट हीरोज़ की टीम ने केवल 4.4 ओवर में 55 रन बनाकर 8 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की।
पहले मैच के मैन ऑफ द मैच हीरा, दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच मनीष तथा तीसरे मुकाबले के मैन ऑफ द मैच अंकित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुध निर्माणी खमरिया की रश्मि द्विवेदी, मार्बल सिटी अस्पताल के पीआरओ हरीश राय, अंकिता दास, प्रियंकी मंडल, मौमिता धारा, नंदिता मंडल एवं मोनू चौधरी उपस्थित रहे।
निर्णायक की भूमिका अपूर्व श्रीवास्तव, जसवंत रावत, मुकेश मैडी, निखिल यादव, आनंद शर्मा एवं सुधीर सिंह ने निभाई। वहीं कॉमेंट्री की जिम्मेदारी ठाकुर गजेंद्र पाल सिंह एवं सुनील खत्री ने संभाली। स्कोरिंग का कार्य चंदन पटेल, अनुज मिश्रा एवं कुणाल द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान यूनियन के आनंद शर्मा, राकेश रंजन, अखिलेश पटेल, राकेश शर्मा, अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र रजक, हृदेश यादव, संतोष सिंह, महेंद्र रजक, दिलीप टेकाम, हनुमान मीणा, आशीष माहोर, राजीव शर्मा, अजीत यादव, प्रकाश रावत, कल्याण सिंह, मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading