तलाब (घटनास्थल) से 500 मीटर पर मिले खून के एक बूंद के निशान से सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी।
ग्राम परतापुर निवासी सुरेंद्र पिता अम्मूलाल मड़ावी उम्र 45 वर्ष घर से लापता होने पर परिजनों द्वारा थाना लामता मे दिनांक 20/05/2026 को रिपोर्ट करने पर गुमइंसान क्रमांक 20/26 दर्ज किया गया। उसी दिन शाम को ग्राम परतापुर स्थित तालाब में एक शव मिलने की सूचना पर थाना लामता पुलिस मौके पर पहुंची एवं सूचना पर मर्ग क्रमांक 12/26 धारा 194 BNSS कायम कर जांच में लिया गया रात्रि होने से मौके पर घटना स्थल स्थल सुरक्षित किया गया। मृतक का पीएम शासकीय अस्पताल लामता से कराया गया पीएम रिपोर्ट में चोटे धारदार हथियार से होकर मृत्यु होमीसाइडल पाए जाने पर थाना लामता में अपराध क्रमांक 52/26 धारा 103(1), 238(B) BNS के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध का खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना लामता पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच प्रारंभ की गई। मौके पर FSL टीम, डॉग स्क्वाड, पुलिस स्टाफ घटनास्थल पहुंचकर सूक्ष्म निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया घटनास्थल अत्यंत साफ-सुथरा दिखाई देने से संदेह हुआ कि हत्या कहीं अन्य स्थान पर कर शव को तालाब में फेंका गया है।
लगातार 24 घंटों तक पुलिस द्वारा डॉग स्क्वाड एवं एफ एस एल टीम के साथ सर्चिग अभियान चलाया गया। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल के आसपास कोई ठोस साक्ष्य नही मिले। जो ज्यादा संख्या मे पुलिस बल के साथ जांच का दायरा बढाकर बारीकी से सर्चिग की। इसी दौरान मृतक के शव मिलने के स्थान से लगभग 500 मीटर दूरी पर खेतों की ओर एक बूंद दिखाई दिए, जिन्हें संदिग्ध मानते हुए FSL टीम द्वारा परीक्षण कराया गया।
अपराध करने का कारण
विवेचना के दौरान मृतक के परिजनों एवं ग्रामवासियों से लगातार पूछताछ एवं आरोपियों से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक सुरेंद्र मड़ावी के ग्राम परतापुर निवासी एक महिला के साथ संबंध थे। महिला का पुत्र सोनू मड़ावी मृतक के बार-बार घर आने-जाने एवं अपनी मां से संबंध होने के संदेह से अत्यंत नाराज रहता था। कई बार मना करने के बावजूद मृतक का आना-जाना बंद नहीं हुआ, जिससे सोनू मड़ावी ने बदला लेने के लिए अपने साथी मिथुन सैयाम के साथ मिलकर हत्या करने की योजना बनाई।
अपराध करने का तरीका
दिनांक 19/20 मई 2026 की रात लगभग 10 बजे से 12 बजे के बीच आरोपी सोनू मड़ावी एवं उसके साथी मिथुन सैयाम पूर्व नियोजित योजना के तहत सोनू मड़ावी के घर के पीछे स्थित खेतों की मेढ़ पर अंधेरे में घात लगाकर बैठे थे। मृतक सुरेंद्र मड़ावी के वहां पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने कुल्हाड़ियों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार आरोपी-
1. सलामी मदावी पिता स्व गोविंद मदावी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम परतापुर थाना लमता।
2. मिथुन सैयाम पिता स्व फूलचंद्र सैयाम उम्र 23 वर्ष निवासी- ग्राम परतापुर थाना लामता।


