35.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर ने दिखाई मानवीय संवेदना


सौरभ ताम्रकार को किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हेतु 5 लाख रुपये की मिली आर्थिक सहायता राशि
शहडोल 28 मई 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदना दिखाते हुए शहडोल के वार्ड क्रमांक 8/11 (पंचायती मंदिर के पास) निवासी श्री सौरभ ताम्रकार को रेडक्रॉस सोसाइटी से किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हेतु 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के समक्ष आवेदक श्री सौरभ ताम्रकार की पत्नी द्वारा बताया गया था कि श्री ताम्रकार किडनी संक्रमण बीमारी से पीड़ित हैं तथा उनका किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन इंदौर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में होना है।

आवेदक की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार कराना संभव नहीं हो पा रहा था। चिकित्सालय द्वारा उपचार हेतु लगभग 12 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है।

आवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी मद से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर उपचार में सहयोग प्रदान किया है।

गौरतलब है कि 27 मई को श्री सौरभ ताम्रकार का इंदौर अपोलो हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की सर्जरी की जा चुकी है।

अन्य ख़बरें

फर्जी नामांतरण कर तहसीलदार फंसे, रिपोर्ट बनाने वाले पटवारी को क्यों बख्शा जा रहा

Newsdesk

पैसों के विवाद में युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, बेरहमी से मारपीट के बाद मारी गोली

Newsdesk

रांझी में वृद्धा की संदिग्ध मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading