35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रांझी में वृद्धा की संदिग्ध मौत

जबलपुर। रांझी स्थित अन्ना बाबा मोहल्ले में 75 वर्षीय पुष्पा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव घर के पास एक कुएं में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका घर में अकेली रहती थीं जबकि उनके बेटे खेती के काम से बाहर गए हुए थे। रोज की तरह खाना बनाने पहुंची महिला को दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ। पड़ोसियों के साथ तलाश करने पर कुएं में शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस को घर का सामान बिखरा मिला। अलमारी खुली होने और कमरे में संघर्ष के निशान मिलने से चोरी की नीयत से वारदात किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने विरोध करने पर वृद्ध महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading