35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डाली बनी डॉक्टर तो मधु ने संभाला परिवहन विभाग, नगर पालिका पसान में हुआ सम्मान

अनूपपुर। एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से नगर एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। जमुना कॉलोनी वार्ड क्रमांक-1 निवासी कुमारी डाली पनिका पिता बलराम भीम पनिका ने डॉक्टर की डिग्री हासिल कर शहडोल मेडिकल कॉलेज में पदभार ग्रहण किया है। वहीं वार्ड क्रमांक-3 निवासी कुमारी मधु सिंह पिता जय राम सिंह का चयन बिहार के पटना में परिवहन विभाग में उप निरीक्षक पद पर हुआ है। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
बताया गया कि डाली पनिका के पिता टेंट हाउस का कार्य करते हैं, जबकि मधु सिंह के पिता भूसा व्यवसाय से जुड़े हैं। संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद दोनों परिवारों ने अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार प्रदान किए, जिसका परिणाम आज सफलता के रूप में सामने आया है।

नगर की दोनों प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान 28 मई 2026 को नगर पालिका परिषद पसान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, अजय यादव, दिवाकर विश्वकर्मा, सचिन जायसवाल, पार्षद श्रीमती सविता रूपेश सिंह, विकास जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता सिंह, महामंत्री मीनू तिवारी, जय राम सिंह, रविंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सभी लोगों ने चयनित बेटियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एवं लाल बहादुर जायसवाल ने कहा कि यह पूरे नगर और जिले के लिए गौरव की बात है। बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के अंदर दृढ़ संकल्प और मेहनत करने की क्षमता हो तो वह जीवन में किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकता है।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading