35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ईद-उल-जुहा पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर ओमती, कोतवाली गोहलपुर,  संभाग के संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया पैदल फ्लैग मार्च  ईद-उल-जुहा पर्व को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 27-05-26 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना ओमती, बेलबाग,   कोतवाली, लार्डगंज,   गोहलपुर, हनुमानताल, थाने तथा पुलिस लाईन के बल के साथ एक फ्लैग मार्च थाना ओमती, बेलबाग, कोतवाली, गोहलपुर,   हनुमानताल, के संवेदनशील क्षेत्र में निकाला गया।
फ्लेैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी, थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग श्री जितेन्द्र पाटकर, थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी, थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद बघेल,  थाने के बल के साथ तथा रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य पुलिस लाईन के बल के साथ मौजूद रहे ।

पैदल फ्लैग मार्च  कन्ट्रोल रूम से प्रारम्भ होकर ओमती चौक, छोटी ओमती, बेलबाग तिराहा, लकडगंज, फूटाताल, सराफा, मिलौनीगंज, मछली मार्केट,  चार खम्बा से होते हुये बहोरा बाग में समाप्त हुआ।
 
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने संस्कारधानीवासियों को ईद की अग्रिम हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें, ईद  पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।  असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी  कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading