35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा



3 आरोपी गिरफ्तार
चुराये हुये सोने-चांदी के जेवर एवं नगद 25 हजार रुपये जप्त
जबलपुर। थाना पाटन पुलिस ने नकबजनी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले, चोरी का सामान बिकवाने वाले एवं खरीदने वाले सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर एवं नगद 25 हजार रुपये जप्त किये हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ उर्फ प्रेमनारायण रजक (29) निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, गोलू उर्फ तुलसीराम पटेल (32) निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन तथा बब्लू उर्फ शैलेन्द्र सोनी (53) निवासी चौपाटी वार्ड पाटन शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में लूट, झपटमारी, नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
थाना पाटन में चौपाटी वार्ड निवासी सुश्री पलक पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मई 2026 की रात वह अपने परिवार के साथ ग्वारीघाट भंडारा कार्यक्रम में गई थीं। देर रात लौटने पर घर के ताले टूटे मिले तथा अलमारी से नगदी और चांदी के जेवर गायब थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही सौरभ रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने घर से नगदी एवं जेवर चोरी किये थे। आरोपी के कब्जे से चांदी की चैन, अंगूठी, ब्रेसलेट तथा नगद 25 हजार रुपये बरामद किये गये।
पूछताछ में आरोपी ने 25 अप्रैल 2026 को पाटन निवासी विवेक बबेले के घर हुई चोरी की घटना भी कबूल की। उसने बताया कि चोरी के सोने-चांदी के जेवर गोलू उर्फ तुलसीराम को बेचने अथवा गिरवी रखने के लिए दिये थे। पुलिस ने गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने चोरी का सामान बब्लू उर्फ शैलेन्द्र सोनी को बेचने की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने बब्लू उर्फ शैलेन्द्र सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र एवं तीन चांदी के सिक्के बरामद किये।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से गोलू एवं शैलेन्द्र सोनी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी सौरभ रजक को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पाटन कस्बे में हुई अन्य चार चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरी गये अन्य मशरूका की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading